महापौर ने किया अवलोकन,
घाट पर होगी एमआईसी बैठक
इंदौर:नगर निगम ने पंचकुइया शमशान घाट के पास पीलिया खाल नाले में स्वच्छता के तहत सुंदर घाट का निर्माण किया है. महापौर ने घाट के सौंदरर्यीकरण को देखकर एमआईसी बैठक करने की इच्छा जाहिर की.महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज पीलिया खाल नाला सफाई कार्य एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान सूखे नाले में निगम द्वारा बनाए घाट की सराहना की. घाट का सौंदर्यीकरण देख कर कहा कि यह किसी तीर्थ स्थल के घाट जैसा नजर आ रहा है. सुंदर घाट के रूप में परिवर्तित होने पर पीलिया खाल नाले पर महापौर भार्गव ने मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित करने के लिए भी कहा है. महापौर ने नाले किनारे पिचिंग, बाउण्डीवॉल निर्माण कार्य को तेजी से करते हुए, सूखे नाले में विभिन्न एक्टिविटी करवाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए.
