शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऐंठे लाखों

पहले कराई कमाई फिर लगाई चपत
जबलपुर:शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफे का प्रलोभन देकर पति-पत्नी ने पहले तो कमाई करवाई इसके बाद लाखों रूपए ऐंठ लिए। रूपए वापिस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे है।  पीडि़तों ने एएसपी आनंद कलादगी से शिकायत की है। मामले में जांच के बाद उचित कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं।शिकायतकर्ता आलोक कुमार जैन पिता स्व. सुरेश चंद जैन निवासी जय प्रकाश नगर अधारताल ने बताया कि क्षेत्र मेें रहने वाला संजीव श्रीवास्तव  और उसकी कथित पत्नी निशा शर्मा दोनों उसकी दुकान पर आये एवं किसी प्राइवेट कम्पनी का बीम समझाया परन्तु उसके द्वारा मना करने पर इन्होंने प्रलोभन देकर कहा कि वे शेयर ट्रेडिंग करते है और प्रतिदिन 30 प्रतिशत का रिर्टन देते है। पैसा 10 महीने में डबल करने की भी बात कहीं।

ऐसे कई प्रलोभन देकर धीरे धीरे धोखा देकर संजीव श्रीवास्तव ने एच डी एफ सी बैंक अधारताल एवं यूको बैंक से 6,78,001 एवं 80,000 रुपये बैंक द्वारा लिये जिसके फायदे के रूप में 1,61,001 एच डी एफ सी एकाउंट में 56,100 रूपये यूको बैंक एकाउंट में वापस किये कुल मिलाकर 7, 58, 001 रूपये लिये 2,17,101 फायदे के रूप में वापस किये यही दूसरी तरफ उसकी पत्नी निशा शर्मा ने 3, 00000 नगद लिये और एलगो सॉफ्ट वेयर से हुये फायदे को बताते हुये 63,001 एच डी एफ सी बैंक खाते में 49,500 रूपये यूको बैंक खाते में फायदे के रूप में वापिस किये। पिछले कई माह से  रकम की मांग की गई तो पहले कई प्रकार के बहाने बनाकर टालते रहे। अब झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे है। पति पत्नी द्वारा कई लोगों को गुमराह कर उनके साथ लाखों रूपए की ठगी की गई है।

Next Post

प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Wed Jan 22 , 2025
महाकुंभ नगर 22 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) की तर्ज पर प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में महाकुंभनगर के अरैल क्षेत्र में मंत्रिमंडल की बैठक में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर , राेजगार सृजन और चिकित्सा क्षेत्र […]

You May Like