बालक के सिर पर चढ़ गया टैंकर का टायर

सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के हर्रईया- नौगई चमेली मोड़ के पास आज दिन शुक्रवार के अपरहृाय करीब 3:30 बजे एक बेकाबू टैंकर का अगला टायर एक 10 साल के मासूम बालक के सिर पर चढ़ गया। जहां मासूम बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर गुस्साए मृतक के परिजन व ग्रामीण शव को सड़क पर रख चक्काजाम शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि इस मुख्य पब्लिक मार्ग में कोल कंपनियों की वाहन न चले।

दरअसल जानकारी के मुताबिक आज अपरहृाय करीब 3:30 बजे एक बेकाबू टैंकर वाहन क्रमांक एमपी 66 एच 1489 परसौना तरफ से बरगवां की ओर जा रहा था कि बरगवां-बैढ़न मुख्य मार्ग के नौगई चमेली मोड़ के पास 10 साल के मासूम नीतीश शाह पिता दिनेश शाह निवासी नौगई को कुचल दिया। जिसके सिर पर टैंकर वाहन का अगला हिस्सा पैर एवं सिर पर चढ़ गया। जहां इस सड़क हादसे में मासूम बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रख चक्काजाम शुरू कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल खुटार चौकी प्रभारी शीतला यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गई। वहीं कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार समेत तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, सीएसपी पुन्नू परस्ते, विंध्यनगर टीआई अर्चना द्विवेदी, यातायात प्रभारी निरीक्षक दिपेन्द्र कुशवाह समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच लोगों को समझाने-बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि देर शाम तक चक्काजाम चलता रहा। उनकी मांग है कि इस मार्ग से औद्योगिक कपंनियों के कोल वाहन पब्लिक मार्ग से न चले। इसी बात पर देर शाम तक चक्काजाम एवं हंगामा चलता रहा। हालांकि पुलिस लगातार मामले को सुलझाने में लगी थी। वहीं घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

नैनिहाल आया था नीतीश

जानकारी के मुताबिक नीतीश शाह अपने नैनिहाल आया था। उसके नैनिहाल में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है। अधिकांश बच्चे सड़क के इस पार, उस पार दौड़ लगा रहे थे कि बरगवां की ओर जा रहे उक्त टैंकर के चपेट में बालक आ गया। जिसके चलते बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर चर्चा है कि सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ है। हालांकि इसमें बच्चों के अभिभावको की भी लापरवाही मानी जा रही है। यहां बताते चले कि परसौना-बरगवां मुख्य मार्ग है और इस मार्ग से हजारों वाहनों का आना-जाना लगातार लगा रहता है। थोड़ी सी लापरवाही के चलते 10 साल के बालक की जान चली गई।

शव को सड़क पर रख कर किया चक्काजाम

जानकारी के अनुसार मृतक के शव को परिजनों ने बरगवां-बरगवां-परसौना मुख्य मार्ग में रख कर चक्काजाम शुरू कर दिये। इस दौरान पुलिस उन्हें लगातार समझाइस भी देती रही, लेकिन मृतक के परिजन एवं आसपास के लोग किसी कि भी बात सुनने के लिए तैयार नही हो रहे थे। उनकी एक ही मांग थी कि सड़क मार्ग से कोल ट्रांसपोर्ट पूरी तरह बंद किया जाए। तभी चक्काजाम समाप्त किया जाएगा। पुलिस समझा रही थी कि अभी फोरलेन मंजूर हुई है, कुछ दिनों बाद सड़क चौड़ी होने पर हादसो पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Next Post

कांग्रेस का आरोप धान खरीदी में अव्यवस्था, छह दिन बाद भी किसान परेशान

Fri Nov 21 , 2025
रायपुर, 21 नवंबर(वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धान खरीदी प्रक्रिया में गम्भीर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कहा है कि खरीदी शुरू हुए छह दिन बीत गए, लेकिन सरकार अब तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पाई है। कांग्रेस का कहना है कि अधिकांश सोसायटियों में किसानों को पंजीयन, टोकन […]

You May Like