मंत्री राकेश सिंह एवं राज्य मंत्री टेंटवाल ने स्व. देवेन्द्र तोमर को दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर/ प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेंटवाल ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ज्येष्ठ भ्राता देवेन्द्र सिंह तोमर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मंत्री द्वय ने मंगलवार को न्यू कॉलोनी कांचमिल स्थित ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के आवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत भी उपस्थित थे।

Next Post

मुख्य सचिव ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

Tue Jan 21 , 2025
भोपाल, 21 जनवरी (वार्ता) भोपाल में आगामी फरवरी माह में होने वाले ग्लाेबल इंवेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल का आज यहां मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव श्री जैन ने यहां इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय परिसर […]

You May Like