पालतू कुत्ता मालिक पर दर्ज हुई एफआईआर
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक पालतू कुत्ते ने राहगीरों ने दौड़ा दिया। इस दौरान एक राहगीर पर लपक गया और कांट लिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर पालतू कुत्ता मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सरफराज निवासी गोहलपुर बस्ती नंबर 1 लेमा गार्डन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे हाउसिंग बोर्ड कालोनी में अपने दोस्त अनिल बर्मन के घर गाडी लेने गया था जो राजा केवट के मकान में किराये से रहता है।
रात करीबन 08:10 बजे राजा केवट के घर के पास पहुंचा तो राजा केवट के बाजू में रहने वाला बबलू शर्मा अपने पालतू कुत्ते को लापरवाही से खुला छोड़ दिया था जो आने जाने वाले व्यक्तियो को काटने के लिए खतरनाक तरीके से दौडा रहा था उसी समय वह पहुंचा तो कुत्ता उससे लिपट गया काट लिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। दोस्तों ने बीच बचाव किया।
