
भोपाल। आमिर खान निवासी शारदा नगर की एक्टिवा चोरी होने पर थाना शाहजहाँनाबाद में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन और निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान के निर्देशन में सउनि वासुदेव परते के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और फरियादी की निशानदेही से आरोपियों मोहम्मद फरजान और अब्दुल रेहान उर्फ शमी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया गया।
