तौहीद और मुस्तफिजुर की बंगलादेश टीम में हुई वापसी

ढाका (वार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बंगलादेश की टीम में चोटिल कप्तान नाजमुल हुसैन शान्तो के अलावा मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय और मुस्तफिजुर रहमान की वापसी हुई है।

चयनकर्ताओं ने आज टीम की घोषणा करते हुए मांसपेशियों में खिचाव के कारण नवंबर महीने में वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं खेल पाए नाजमुल हुसैन शान्तों की टीम में वापस बुलाया। वहीं पिछले कुछ समय से खराब फार्म में चल रहे लिटन दास को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसके अलावा अफीफ हुसैन, शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद को भी टीम में जगह नहीं मिली। गेंदबाजी एक्शन के परीक्षण में दूसरी बार विफल रहने के कारण शाकिब अल हसन भी टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि चैंपियंस ट्रॉफी में बंगलादेश भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के ग्रुप में है और उसे अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को भारत के साथ करनी है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बंगलादेश की टीम इस प्रकार है:- नाजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, सौम्य सरकार, तंजीद हसन, महमूदुल्लाह, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन, नासुम अहमद, तंजिम हसन और नाहिद राणा।

Next Post

भाजपा इरोड पूर्व उपचुनाव का बहिष्कार करेगी

Mon Jan 13 , 2025
चेन्नई (वार्ता) तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी पांच फरवरी को होने वाले इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पूर्व केंद्रीय जहाजरानी मंत्री जी के वासन के नेतृत्व वाली तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी) सहित राष्ट्रीय […]

You May Like