चंडीगढ़ ने कर्नाटक को हराकर जीती चौथी राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप

ग्वालियर: यहाँ ग्वालियर के एलएनआईपीई में राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप के फायनल में चंडीगढ़ की टीम ने कर्नाटक को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन द्वारा 4 से 16 फरवरी तक आयोजित की गई चौथी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप 2025 में देश भर की सर्वश्रेष्ठ टीमों ने हिस्सा लिया। चैम्पियनशिप के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। कुशवाह ने विजेता व उप विजेता टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पूरी ताकत के साथ आप सबके साथ खड़ी है। दिव्यांग खिलाड़ियों के सपनों को पूरा करने में सरकार हर संभव मदद करेगी।

इस अवसर पर चेयरमैन, व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन राजेश भारद्वाज,संस्थापक एवं अध्यक्ष व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी, डीसीसीआई रवि चौहान, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, इंचार्ज वाइस चांसलर लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा संस्थान जोसेफ सिंह, सचिव, ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन शसंजय आहूजा, सचिव व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन श्री कबीर सिंह, संस्थापक मध्य प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट जंड़ेल सिंह धाकड़ उपस्थित रहे।

Next Post

नयी दिल्ली रेलवे जंक्शन घटनाः दिल्ली भाजपा ने आज स्थगित किये सभी कार्यक्रम

Sun Feb 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने नयी दिल्ली रेलवे जंक्शन पर घटित हुयी घटना के मद्देनजर आज यानी रविवार को अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं। दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कल रात नयी […]

You May Like