नयी दिल्ली रेलवे जंक्शन घटनाः दिल्ली भाजपा ने आज स्थगित किये सभी कार्यक्रम

नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने नयी दिल्ली रेलवे जंक्शन पर घटित हुयी घटना के मद्देनजर आज यानी रविवार को अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कल रात नयी दिल्ली रेलवे जंक्शन पर हुई दुखद घटना को देखते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसदगण एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आज 16 फरवरी के सभी राजनीतिक आयोजन जैसे कार्यकर्ता अथवा जन अभिनंदन कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

बयान में कहा गया है कि दिल्ली भाजपा कल रात हुई दुखद घटना के पीड़ित लोगों की सहायतार्थ हर सम्भव प्रयास करेगी।

Next Post

उमंग सिंघार ने मांगा प्रधानमंत्री से मिलने का समय

Sun Feb 16 , 2025
भोपाल, 16 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 23 और 24 फरवरी को भोपाल प्रवास के दौरान उनसे मिलने के लिए समय मांगा है। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को शनिवार को पत्र लिखा है। […]

You May Like