चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

25 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र कि एक शराब दुकान पर पिछले दिनों विवाद कर चाकूबाजी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि पंचवटी कालोनी स्थित शराब दुकान पर कुछ लोगों ने नशे की हालत में चाकू और छुरे लहराते हुए उत्पात मचाया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

मामले में पुलिस आयुक्त संतोष सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कुमार सिंह के निर्देश पर एसीपी विजयनगर आदित्य पटले के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की थी. उक्त टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में डाबली का रहने वाला 21 वर्षीय सनी उर्फ सन्नी राठौर, सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाला 21 वर्षीय विकास पवार, प्रभु नगर में रहने वाला हर्ष उर्फ आशुतोष त्रिपाठी के साथ स्वामी विवेकानंद नगर में रहने वाला आकाश मालवीय के साथ ही डाबली में ही रहने वाला 22 वर्षीय सूरज चौहान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पांचों आरोपियों का उसी जगह पर ले जाकर जुलूस भी निकाला जहां उन्होंने उत्पात मचाया था. जुलूस के दौरान आरोपी नारे लगाते नजर आए पुलिस हमारी बाप हैं, अपराध करना पाप है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरु की.

Next Post

पार्षद पर हमला करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat Jan 18 , 2025
अब तक पकड़ाए 16 आरोपी, बाकी की तलाश इंदौर:पार्षद कमलेश कालरा के घर हमला करने के मामले में पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एक आरोपी को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में […]

You May Like