मनाली विंटर क्वीन:33 प्रतिभागियों ने किया कैटवाक

मनाली (कुल्लू), (वार्ता) राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। शिमला और चंडीगढ़ में हुए ऑडिशन में 33 प्रतिभागी युवतियों ने भाग लिया। इसमें 16 ऑफ लाइन जबकि 17 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन ऑडिशन दिए। शिमला में 12 जनवरी को पांच ऑफ लाइन और 11 ने ऑनलाइन ऑडिशन दिए थे। बुधवार को चंडीगढ़ में हुए ऑडिशन में युवतियों से कैटवाक करवाया गया। साथ ही व्यक्तिगत परिचय भी हुआ। ऑडिशन में 20 युवतियों का चयन किया जाएगा।

चयनित युवतियां विंटर कार्निवल में मनु रंगशाला के मंच पर अदाओं के जलबे बिखेरेंगी। चंडीगढ़ में 12 युवतियां ऑडिशन देने पहुंची, जबकि पांच ने ऑनलाइन ऑडिशन दिया। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि विंटर क्वीन के ऑडिशन जारी हैं। अब मंडी, कुल्लू और मनाली में ऑडिशन होंगे। चंडीगढ़ में सुहानी, श्वेता जसवाल, अमीषा ठाकुर, वंशिका, सिमरन, हिमानी खन्ना, कोमल, प्रीत कौर, आरजू, तमन्ना, हिमानी वर्मा और सिमरन ने ऑडिशन दिए।

पर्यटन नगरी मनाली में 20 जनवरी से शुरू हो रहे विंटर कार्निवल में होने वाली महानाटी की महिलाओं ने रिहर्सल शुरू कर दी है। बुधवार को मनाली के मालरोड पर लेफ्ट बैंक के 90 से अधिक महिला मंडलों से जुड़ीं करीब 270 महिलाओं ने रिहर्सल में भाग लिया। शुक्रवार को राइट बैंक के महिला मंडलों की महिलाएं रिहर्सल करेंगी। कार्निवल में 21 और 23 जनवरी को महानाटी का आयोजन होगा। रिहर्सल में महिलाएं रंग बिरंगे पट्टू और धाठू में नजर आईं।

 

Next Post

महाराष्ट्र एटीएस ने सिंधुदुर्ग में दो बंगलादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया

Fri Jan 17 , 2025
कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, (वार्ता) महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को सिंधुदुर्ग जिले के कांकावली रेलवे स्टेशन से देश में अवैध रूप से रह रही दो बंगलादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया। कांकावली में दो बंगलादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना मिलने पर एटीएस टीम हरकत […]

You May Like