हरियाणा से रायपुर जा रहे ट्रक में लगी आग

जबलपुर। मदनमहल में मंगलवार देर रात एक ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एचआर  65 ए 3837  हरियाणा से रायपुर की ओर जा रहा था। देर रात्रि मदनमहल के समीप ट्रक में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

बिजली पोल में लगी आग-

बीटी तिराहे में बुधवार दोपहर करीब 12:10 बजे एक बिजली पोल में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Next Post

कृषि उपज मंडी गेट में मिली महिला की लाश

Wed Jan 15 , 2025
जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी गेट पर एक महिला की लाश पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। महिला कौन है और कहाँ की रहने वाली है इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि प्रतीक […]

You May Like