सरस्वती शिशु मंदिर में युवा दिवस हुआ प्रारंभ विद्यालय परिवार सहित विद्यार्थियो ने किया सामूहिक,सूर्यनमस्कार

पानसेमल/बड़वानी

 

पानसेमल। विद्या भारती मालवा प्रान्त के मार्गदर्शन में सरस्वती विद्या मंदिर पानसेमल में स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन से विद्यालय में प्रतिदिन सूर्यनमस्कार होगा।इसका समापन दिनांक 23 जनवरी 2025 सुभाष चंद्र बोस जयंती के पर होगा।युवा दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में अयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ ध्रुव तारा शिक्षा समिति के अध्यक्ष कुश चौहान,उपाध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी, समिति सदस्य मयूरजी कुलकर्णी,पालक प्रतिनिधि सतीश केवट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र जी सोनवणे ने सभी भैया/बहिन को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने और समाज की सेवा कर समाज सेवी बनने के लिए प्रेरित किया।ध्रुव तारा शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री कुशजी चौहान ने दैनिक जीवन में भैया/ बहनो को योग का महत्व बताते हुए प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।आचार्य भरतनाथ लाड़ ने स्वामी विवेकानंद के द्वारा किए गए संघर्षो एवं उनकी जीवन प्रसंग पर आधारित घटनाओं से भैया/बहनों का परिचय करवाया।विद्यालय के शारीरिक प्रमुख आचार्य दीपक ऐसीकर के मार्गदर्शन में सभी भैया/ बहनो द्वारा सूर्यनमस्कार व योग अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर दुर्गेश चौधरी स्वामी विवेकानंद के स्वरूप में उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्या श्रीमती कविता सोनवणे अतिथि परिचय श्रीरामेश्वर राठौड़ एवं अतिथि स्वागत श्रीमती रेशम पाटिल एवं श्रीमती ज्योति चौधरी द्वारा किया।

Next Post

मंदिर की दान पेटी, किराना दुकान का टूटा ताला 

Mon Jan 13 , 2025
शहडोल। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात चोरी की दो वारदात हुई, जिसमे शहडोल में मंदिर में मौजूद दान पेटी का तो ब्यौहारी में किराना दुकान का ताला टूटा। उक्त वारदात में मंदिर की दान पेटी में मौजूद सारे रुपए पार कर दिए गये तो वहीँ किराना […]

You May Like