पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 3.58 प्रतिशत उबलकर 76.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित कराना है: विश्वामित्र

Sun Jan 12 , 2025
देवसर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्राचन्देल में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन देवसर : प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं से वंचित हर पात्र व्यक्ति एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने की मंशा से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like