रुपया 10 पैसे लुढ़का

मुंबई 08 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती आने के संकेत से फेडरल रिजर्व के ब्याज दर कटौती में जल्दबाजी नहीं करने की उम्मीद में दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के चढ़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे लुढ़ककर 85.85 रुपये प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.75 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरूआत में रुपया पांच पैसे की गिरावट लेकर 85.80 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, सत्र के दौरान तेल आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली के दबाव में यह 85.90 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 85.75 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 10 पैसे लुढ़ककर 85.85 रुपये प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

Next Post

विक्रम मिस्री ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मुत्ताकी से की मुलाकात

Wed Jan 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 जनवरी (वार्ता) भारत और तालिबान शासन के बीच अब तक की सर्वाधिक उच्च स्तरीय आधिकारिक बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को दुबई में अफगान तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी के साथ बैठक की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ […]

You May Like