
खरगोन। देश. विदेश में प्रचलित रही दुर्लभ मुद्राएं के साथ ही ऐतिहासिक दस्तावेज शहरवासियों को देखने को मिलने वाले है। करीब 20 वर्षो से संकलित कि जा रही यह मुद्रा 8 जनवरी को शहर के राधाकुंज पर प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी।
लोकमाता अहिल्याय देवी के जन्म त्रयोदशी वर्ष के उपलक्ष्य में
यह प्रदर्शनी जिला पुरातत्व, पर्यटन और संस्कृति विभाग, की समिति के समन्वय से आयोजित की जा रही है। समिति के मिनल कुमार महाजन ने बताया कि दो दिवसीय सिक्का प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर 12 बजे समारोहपूर्वक होगा, जिसमें कलेक्टर कर्मवीर शर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी में लगभग 20 वर्षों से 150 दशों से संकलित दुर्लभ मुद्रासंग्रह के साथ, अन्य दुर्लभ संग्रह भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें ऐतिहासिक काल के सिक्के और मुद्रा। मैडल और स्टाम्प पेपर, चेक और कोर्ट फीस स्टाम्प, विदेशी मुद्रा संग्रह सहित कई अन्य दुर्लभ प्राचीन वस्तुओं का संग्रह। भारत के देशी रियासतो के भिन्न प्रकार से स्टाम्प पेपर चेक हुंडी भी प्रदर्शित किए जायेंगे। पर्यटन शाखा के नोडल नीरज अमझरे ने बताया कि इस प्रदर्शनी में अन्य कई दुर्लभ कलाकृतियों जैसे विभिन्न मैडल, मुगल कालीन सील, रियासत कालीन बाट, एन्शिएंट बीड्स, टोकन भी प्रदर्शन किया जायेगा। यह प्रदर्शनी विशेष रूप से जिले के छात्रों और आम जनता के लिए एक समृद्ध अनुभव प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। यह प्रदर्शनी नि:शुल्क होगी। नगर के विशिष्ट नागरिकों के साथ इतिहास के शोधार्थी भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।
