रेलवे चलाएगा काकीनाडा टाउन -आजमगढ़- विजयवाड़ा महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

भोपाल, 07 जनवरी (वार्ता) रेलवे ने काकीनाडा टाउन -आजमगढ़- विजयवाड़ा महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन एक-एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 07085/07086 काकीनाडा टाउन-आजमगढ़- विजयवाड़ा महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 07085 काकीनाडा टाउन-आजमगढ़ महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी को काकीनाडा टाउन स्टेशन से रात 20.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 17.40 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन शाम 17.15 बजे आजमगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 07086 आजमगढ़-काकीनाडा टाउन महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी को रात्रि 19.45 बजे आजमगढ़ स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन 15.40 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 07.30 बजे विजयवाड़ा स्टेशन पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में समालकोट जंक्शन, निडादवोलु जंक्शन, ताडेपल्लीगुडेम, एलुरु, विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, वारंगल, रामागुंडम, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन और शाहगंज जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 20 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

 

 

Next Post

मांडविया से धामी ने साझा की राष्ट्रीय खेल आयोजन संबंधी जानकारियां

Tue Jan 7 , 2025
नयी दिल्ली/देहरादून, 07 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर, राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। श्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण […]

You May Like