कांग्रेस की सभा, मकर संक्रांति एवं नववर्ष मिलन समारोह को सफल बनाने में जुटा कुशवाहा समाज, जीतू पटवारी आएंगे

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में होने वाली सभा, मकर संक्रांति एवं नववर्ष मिलन समारोह के लिए कुशवाहा समाज द्वारा जोरो की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के प्रवक्ता रवि कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को रिवाज गार्डन, शिवपुरी लिंक रोड पर होने वाले कार्यक्रम के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की गई है। अभी तक 45 ग्रामों का दौरा किया गया है। शहर में गुड़ा गुड़ी का नाका, सिकंदर कंपू, नादरिया की माता, चंद्रवदनी नाका लभेड़पुरा एवं मुरार तथा ग्वालियर के कई मोहल्ले में जनसंपर्क किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे। कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुग्रीव सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कुशवाहा समाज एवं दलित पिछड़े अल्पसंख्यक एवं सर्वहारा वर्ग के लोगों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक सुग्रीव सिंह, उनके पुत्र शुभम सिंह राहुल सिंह तथा कुशवाहा समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा श्रीफल, शाल एवं हारफूल से उनका स्वागत किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक सुग्रीव सिंह ने सभी से अपील की है कि 23 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह एवं विशेष अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार उपस्थित रहेंगे।

Next Post

शिवर ब्रंट का अर्धशतक, मुंबई ने बनाये 154/5

Tue Jan 20 , 2026
वडोदरा, 20 जनवरी (वार्ता) नट शिवर ब्रंट (नाबाद 65) के आतिशी अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में पांच विकेट पर 154 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए शिवर ब्रंट […]

You May Like