शक्सगाम घाटी पर चीन के दावे का जवाब दें मोदी : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि चीन लगातार भारत की सीमाओं को अपना बताकर वहां ढांचागत बुनियादी सुविधा विकसित करने को सही बता रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका करारा जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस ने कहा है कि चीन अब जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी को अपना हिस्सा बता रहा है। उसके विदेश मंत्रालय ने इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचा के विकास को सही ठहराया है। पार्टी ने श्री मोदी से सवाल किया है इस बारे में वह चुप क्यों हैं। उनको इसका जवाब देना चाहिए।

पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एक्स पर मंगलवार को लिखा “मोदी सरकार की विदेश नीति वेंटिलेटर पर पड़ी है। अब चीन ने जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी को अपना बताया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा- शक्सगाम घाटी चीन का इलाका है, यहां बुनियादी ढांचा बनाना गलत नहीं है। मोदी जी ‘लाल आंख’ का क्या हुआ।”

 

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मु ने फसल उत्सवों पर नागरिकों को बधाई दी

Tue Jan 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फसलों के उत्सव लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के मौकों पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ये त्योहार भारत की समृद्ध कृषि विरासत और राष्ट्रीय एकता की भावना के प्रतीक हैं। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट […]

You May Like