रीवा: जिले में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों में आमजनता के आवेदनों पर मौके पर कार्यवाही करने के साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. जिले में 15 दिसम्बर से 6 जनवरी तक आयोजित शिविरों में कुल 36972 आवेदन पत्र आमजनता से प्राप्त हुए. इनमें से 32578 आवेदन पत्र स्वीकार किए गए हैं. शेष 3503 आवेदन पत्रों में संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है.
अलग-अलग कारणों से 865 आवेदन पत्र अमान्य किए गए हैं.इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अब तक ग्रामीण क्षेत्र में कुल 32269 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. इनमें से 28106 मंजूर किए गए हैं. विकासखण्ड त्योंथर में 14342, रायपुर कर्चुलियान में 2232, रीवा में 2182, सिरमौर में 2581, गंगेव में 3767 तथा जवा में 7165 आवेदन पत्र आमजनता से प्राप्त हुए हैं. इनमें से विकासखण्ड त्योंथर में 14154, रायपुर कर्चुलियान में 1489, रीवा में 1038, सिरमौर में 2200, गंगेव 3640 तथा जवा में 5585 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं. शहरी क्षेत्र में कुल 4703 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. इनमें से 4472 मंजूर किए गए हैं.
नगर निगम रीवा में 2381, नगर पंचायत सिरमौर में 160, गुढ़ में 447, मनगवां में 334, गोविंदगढ़ में 146, सेमरिया में 391, चाकघाट में 241, त्योंथर में 195, डभौरा में 264 तथा नगर पंचायत बैकुण्ठपुर में 144 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. इनमें से नगर निगम रीवा में 2355, नगर पंचायत सिरमौर में 159, गुढ़ में 445, मनगवां में 334, गोविंदगढ़ में 47, सेमरिया में 382, त्योंथर में 186, डभौरा में 217, चाकघाट में 204 तथा नगर पंचायत बैकुण्ठपुर में 143 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं. शेष लंबित आवेदन पत्रों में संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है
