शादी गार्डन के सामने खड़े दोपहिया वाहन चोरी 

सड़क किनारे खड़ा बैटरी आटो ले उड़े बदमाश

भोपाल, 5 जनवरी. कोहेफिजा स्थित शादी गार्डनों के सामने खड़े दोपहिया वाहन चोरी हो गए. इसी प्रकार मनुआभान की टेकरी स्थित पार्किंग से दोपहिया वाहन चोरी हो गया. कई अन्य स्थानों से भी बदमाश एक बैटरी आटो समेत कई दोपहिया वाहन चोरी कर ले गए. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार मेहमूद खान (39) पंचशील नगर स्थित मद्रासी कालोनी में रहते हैं और तुलसी नगर में डेंटिंग पेंटिंग की दुकान चलाते हैं. पिछले दिनों वह हलालपुरा स्थित ग्रीन सिटी गार्डन एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. पार्किंग में स्कूटर खड़ी कर मेहमूद अंदर चले गए. रात करीब ग्यारह बजे घर जाने लिए गाड़ी उठाने पहुंचे तो वह चोरी हो चुकी थी. इसी प्रकार शहीद नगर कोहेफिजा में रहने वाले निशार अली (44) जरी की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं. पिछले दिनों वह लालघाटी स्थित रायल शादी हाल एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान शादी हाल के गेट पर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई. इसी थानांतर्गत मनुआभान की टेकरी स्थित पार्किंग में खड़ी सोहिल खान की मोटर सायकिल चोरी चली गई. पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इधर गौतम नगर थानांतर्गत पीजीबीटी कालेज रोड स्थित एक दुकान के सामने खड़ा एजाज अहमद का बैटरी आटो चोरी हो गया. इसी प्रकार ऐशबाग स्थित अप्सरा काम्पलेक्स से सैयद दानियाल, बाणगंगा टीटी नगर से नीतेश कैथवास, कमला नगर स्थित नेहरू नगर से अनीस मिर्जा, एमपी नगर स्थित डीबी मॉल के सामने से प्रवीण आर्मो, शाहजहांनाबाद स्थित ताजुल मस्जिद की पार्किंग से मो. आसिफ खान और ईंटखेड़ी थानांतर्गत इस्लामपुरा मस्जिद के सामने खड़ी मोहम्मद मुजफ्फर शेख की स्कूटर चोरी हो गई. पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sun Jan 5 , 2025
  जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत दत्त अपार्टमेंट के समीप एक युवक की चाकू से चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट […]

You May Like