लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़, नहीं हो रही कार्रवाई
इंदौर:लाख कार्रवाई के बावजूद शहर के कुछ किसान अपने फायदे के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रह है. कई बार कारवाई की गई लेकिन लगा अधिकारियों ने खाना पूर्ति की है. इस शह से मनमानी चल रही है.जी हां हम बात कर रहे हंै सब्जी की खेती की. शहर में प्रतिदिन सैकड़ों मि्ंटल बड़ी-छोटी सब्जी मंडी से होते हुए लोगों के घर तक पहुंचती है. इसमें कुछ ऐसी भी सब्जियां है जो मानव स्वास्थ के लिए नुकसान देयक है.
यहां सब्जी नाले किनारे बोई जाती है. वहीं इसी की सिंचाई भी नाले के दूषित पानी की जाती है. एक तरफ सब्जियों पर गंदे पानी का छिड़काव वहीं दूसरी तरफ सब्जियों को जमीन से मिलने वाला पानी भी नाले से रिस कर आता है. नाले के पास सिंचाई करने पर रोक हो चुकी है. इसको लेकर कई बार नगर निगम स्वास्थ विभाग एवं फूड विभाग ने भी कारवाई की थी. लेकिन कुछ ही सयम बाद किसान अपनी सिंचाई शुरू कर देता है और धड़ल्ले से सब्जी बाज़ार में बेचता है. इस दूषित सब्जी के उपयोग से लोगों घातक बीमारी का शिकार हो रहे हैं. वहीं विभाग अनदेखी कर ऐसे किसानों के हौंसले बढ़ा रहा है.
दूषित पानी से सब्जियों की सिंचाई करना और उसको बाहर बाजार में बेचना देखा जाए तो यहां सीधे तौर पर मानव के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इस पर कड़े कदम उठाना चाहिए.
– सुरेश कुमावत
स्वच्छ शहर के बाद स्वस्थ शहर बनाने के लिए की जाने वाली कार्रवाइयों के बाद भी समय-समय पर इसका फॉलोअप लेना चाहिए वरना इस मिशन पर हम कामयाब नहीं हो पाएंगे. यह मानव हित के लिए जरूरी है.
– सुनील आर्य
दूषित पानी से उगाई गई खराब सब्जियों के कारण लीवर के अलावा शरीर में कई घातक बीमारियां फैलती है, जो जानलेवा होती है. मानव हित में कार्य करते हुए ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.
– रमेश राव
