एनटीए परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन

भोपाल, 31 दिसम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के संचालन में समन्वय और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार समिति में अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, एन.टी.ए. के महानिदेशक द्वारा नामांकित नोडल अधिकारी, राज्य सूचना अधिकारी एनआईसी, मध्यप्रदेश और संयुक्त निदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो को नामित किया गया है।

 

Next Post

मनोज श्रीवास्तव बने राज्य निर्वाचन आयुक्त

Tue Dec 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 31 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत अधिकारी श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव मध्यप्रदेश के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आज सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से विधिवत […]

You May Like

मनोरंजन