भोपाल, 31 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत अधिकारी श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव मध्यप्रदेश के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त होंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आज सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया। श्री श्रीवास्तव नयी जिम्मेदारी एक जनवरी 2025 को यानी बुधवार को संभाल लेंगे। उनका कार्यकाल अधिकतम छह वर्ष या 66 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक रहेगा।
इसके पहले श्री श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सदस्य पद से त्यागपत्र दिया, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया। श्री श्रीवास्तव मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं और उन्होंने राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला।