इंडोनेशिया में पुलिस ने चार संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लिया

जकार्ता, 28 दिसंबर (वार्ता) इंडोनेशिया की पुलिस ने कथित आतंकवादी गतिविधियों की जांच के तहत पश्चिम जावा में एक अभियान के दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

स्थानीय मीडिया ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। राष्ट्रीय पुलिस की आतंकवाद निरोधी इकाई द्वारा माजालेंगका क्षेत्र में शुक्रवार को यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कथित तौर पर दस्तावेजों और पटाखों सहित कई सबूत जब्त किए।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में अतीत में कई आतंकवादी हमले हुए हैं, जिसमें 2002 में घातक बाली बम विस्फोट और 2021 में मकासर कैथेड्रल बम विस्फोट शामिल हैं। दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हैं।

 

Next Post

पुतिन ने सशस्त्र विद्रोह के लिए सज़ा सख्त करने वाले कानून पर किये हस्ताक्षर

Sat Dec 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मॉस्को, 28 दिसंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सशस्त्र विद्रोह करने या उसमें भाग लेने के लिए आजीवन कारावास तक की सजा के प्रावधान वाले कानून पर हस्ताक्षर किये हैं। सरकारी कानूनी पोर्टल पर पोस्ट […]

You May Like

मनोरंजन