यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना में चार लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, 15 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के घाटीगांव के अंतर्गत आंतरी- तिलावली तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना में कैथ गांव के चार निवासियों की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

डॉ यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार रात हुयी इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल जेएएच ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं शोकाकुल परिजन को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Next Post

धनखड़ ने ग्वालियर में किया देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन

Sun Dec 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर, 15 दिसंबर (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम (भू-विज्ञान संग्रहालय) का आज उद्घाटन किया। ग्वालियर के ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर हैरीटेज बिल्डिंग विक्टोरिया मार्केट में स्थापित […]

You May Like

मनोरंजन