झारखंड में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी मामले में मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश

रांची,14 दिसंबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गंभीर हैं।

उन्होंने रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छेड़खानी करने वालों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस जांच में जुटी गई है और हर पहलू की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ सीसीटीवी में कैद छेड़खानी का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने सख्ती से कार्रवाई कर जल्द सूचित करने का आदेश रांची पुलिस को दिया है।

Next Post

सर्विस सेंटर की कारें सड़क पर जमीं

Sat Dec 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email यातायात हो रहा प्रभावित जबलपुर:सड़क किनारे अवैध रूप खड़ी कारे हादसों को निमंत्रण दे रही हैं। इसकी ताजा मिसाल शहर के आयकर चौक से तैय्यब अली चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर देखने को मिली। यहां […]

You May Like