फिल्म जाट से रणदीप हुड्डा के किरदार ‘रणतुंगा’का अनावरण

मुंबई, (वार्ता) बहुप्रतीक्षित एक्शन से भरपूर फिल्म जाट के निर्माताओं ने हाल ही में 20 सेकंड का एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसमें अभिनेता रणदीप हुड्डा को रणतुंगा के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म जाट के टीज़र ने पहले ही दर्शकों को जाट की दुनिया की एक झलक दिखाकर रोमांचित कर दिया था। अब निर्माताओं ने रणदीप हुड्डा के किरदार का अनावरण किये जाने से प्रशंसकों को उनकी दमदार और प्रभावशाली भूमिका का अंदाज़ा हो गया है।

रणदीप हुड्डा, जिन्होंने अपनी विविधतापूर्ण फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है,अब वह जाट में अपने खतरनाक और दमदार किरदार रणतुंगा के रूप में दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं।

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने शानदार ढंग से तैयार किया है।थमन एस का जोशीला संगीत और ऋषि पंजाबी की शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म के अनुभव को और बेहतर बनाती है। नवीन नूली ने संपादन और अविनाश कोल्ला ने प्रोडक्शन डिज़ाइन किया है। फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Next Post

कुणाल खेमू ने आईफा अवार्ड्स 2025 में मडगांव एक्सप्रेस के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार जीता

Tue Mar 11 , 2025
जयपुर, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू को उनकी निर्देशित पहली फिल्म, मडगांव एक्सप्रेस के लिये सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का आइफा पुरस्कार दिया गया है। कुणाल खेमू, जो अपने अभिनय करियर के लिए सबसे ज़्यादा जाने जाते हैं, ने मडगांव एक्सप्रेस के साथ पहली बार निर्देशक की कुर्सी संभाली, एक ऐसी […]

You May Like