विष्णुदत्त ने मोहन यादव का किया अभिनंदन

भोपाल, 30 नवंबर (वार्ता) यूरोपीय देशों की छह दिवसीय यात्रा से आज लौटने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अभिनंदन किया।

श्री शर्मा देर शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद थे। राज्य में निवेश संवर्धन और औद्योगिक विकास के लिए डॉ यादव छह दिन की यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी की यात्रा पर थे और वे आज ही दिल्ली होते हुए यहां वापस आए हैं।

Next Post

पुलिस ने केजरीवाल पर पानी फेंकने की कोशिश करने वाले आरोपी को पकड़ा

Sun Dec 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को राजधानी के मालवीय नगर इलाके में पदयात्रा के दौरान कथित तौर पर पानी फेंकने की कोशिश को […]

You May Like

मनोरंजन