कांगड़ा सड़क हादसे में 21 श्रद्धालु घायल

कांगड़ा, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर के बाहरी इलाके में सम्मेला सुरंग के पास शुक्रवार को एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश के 21 तीर्थयात्री घायल हो गए।

तीर्थयात्री कांगड़ा जिले में बज्रेश्वरी मंदिर से ज्वालामुखी मंदिर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कांगड़ा जिला पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने यूनीवार्ता से कहा कि कांगड़ा सुरंग के पास बस पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डॉ. आरपीजीएमसी टांडा ले जाया गया।

डीआरपीजी मेडिकल कॉलेज, टांडा के प्रधानाचार्य मिलाप चंद शर्मा ने कहा कि सभी घायल तीर्थयात्री खतरे से बाहर हैं। बस को जब्त कर लिया गया है।

कांगड़ा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी अंकित शर्मा ने बताया कि दुर्घटना कथित रूप से बस का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने हॉकी टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत को हराया

Sat Apr 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पर्थ, (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत को 3-1 से हराया है। यह भारत की लगातार चौथी हार है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 4-0 से […]

You May Like

मनोरंजन