अडानी को गिरफ्तारी से बचा रही है मोदी सरकार : राहुल

नयी दिल्ली 27 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उद्योगपति अडानी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है।

 

श्री गांधी ने लोकसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा “ जाहिर है, अडानी उन पर लगे आरोपों से इनकार करेंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जैसा कि हम कह रहे हैं।”

 

उन्होंने कहा “ सैकड़ों लोगों को मामूली आरोपों के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है। अडानी पर अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये का आरोप लगाया गया है। उन्हें जेल में होना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है।”

Next Post

संरा प्रमुख ने इजरायल लेबनान युद्धविराम समझौते का किया स्वागत

Wed Nov 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email संयुक्त राष्ट्र, 27 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम की घोषणा का स्वागत किया है। उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख […]

You May Like

मनोरंजन