इस बार मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा- नड्डा

छिंदवाडा/सीधी 12 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर कमल खिलेगा।

श्री नड्डा आज मध्यप्रदेश के सीधी और छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने इंडी गठबंधन को परिवारवादी और भ्रष्टाचारी बताते हुए हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं पर जम कर निशाना साधा।
उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रचंड जीत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सीधी लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा और छिंदवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

श्री नड्डा ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है-एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी और प्रचंड बहुमत से 400 पार सीट जीतेगी।
आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता का भरोसा हो गया है, “मोदी के मन में देश हैं, देश के मन में मोदी है।
” उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने 10 वर्षों में राजनीति की परिभाषा बदल डाली है, अब वोट बैंक की राजनीति नहीं रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होती है।

उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुका है।
2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।
ऑटोमोबाइल उद्योग में, भारत ने जापान को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ गया है।
10 वर्ष पहले, मोबाइलों पर “मेड इन चाइना“ लिखा जाता था, लेकिन आजकल “मेड इन इंडिया“ लिखा जाता है।

भारत अब दुनिया की डिस्पेंसरी बन चुका है, और यहां सबसे सस्ती और प्रभावी दवाइयां उत्पन्न हो रहे हैं और दुनिया के अन्य देशों में निर्यात हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 138 प्रतिशत दवाइयां उत्पादन में बढ़ोतरी हो गई है।

भाजपा सरकार, श्री मोदी के नेतृत्व में, हाइवे, इंटरनेट, रेलवे, और एयरवेज के माध्यम से पूर्वोत्तर के विकास के लिए आगे बढ़ रही है।

10 वर्षों में 1 लाख 65 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे देश में बन गया है, गांव में इंटरनेट सुविधा पहुंचाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर की सुविधा पहुंच गई है।

भारत के विकास के लिए हर दृष्टि से कार्य किया गया हैं, मध्यप्रदेश में रेलवे में 24 गुना बजट में बढ़ोतरी हो गई है।

श्री नड्डा ने कहा कि आज सुरक्षा की दृष्टि से हमारा देश मजबूत हो रहा है।

पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, दलित, युवा, महिला और किसान इन्हें मुख्य धारा में जोड़ा गया है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव-गांव तक पक्की सड़क पहुंच गई है।
उज्ज्वला योजना के तहत माताओं बहनों को गैस सिलेंडर मुहैया करवाया जा रहा है।

जल जीवन मिशन के तहत 11 करोड़ 30 लाख घरों तक नल से जल पहुंच रहा है जिसमें से 55 लाख घर मध्यप्रदेश के हैं।

श्री नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में 47 लाख पक्के मकान बने हैं, जिसमें सीधी में 2 लाख 30 हजार है।

उन्होंने कहा कि कोई भी भारत का नागरिक कच्चे मकान में नहीं रहेगा बल्कि सबको पक्का मकान आवंटित किया जाएगा।

भाजपा सरकार ने भारत के 55 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा प्रदान की जिससे गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए इलाज की व्यवस्था हुई है।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत, 11 करोड़ 78 लाख किसानों को केंद्र सरकार से 6000 रूपए मिलते हैं, और मध्य प्रदेश में अतिरिक्त 80 लाख किसानों को राज्य सरकार से हर चार महीने में 2000 रूपए मिलते हैं, इस तरह मध्य प्रदेश में हर किसानों को प्रति वर्ष 12000 रूपए की राशि प्राप्त होती है।
लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बहनों को मजबूती से आगे बढ़ने का कार्य कर रहे है।

श्री नड्डा ने कहा कि छिंदवाड़ा में विकास की दृष्टि से नए-नए आयाम स्थापित हुए है, श्री मोदी ने छिंदवाड़ा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।

गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ जनता को 5 किलो गेहूं, चावल और 1 किलो दाल निःशुल्क प्रदान करने का कार्य किया है जिसके द्वारा आज भारत में 25 करोड़ गरीबी रेखा से रहने वाले लोग ऊपर उठ गए हैं।

श्री नड्डा ने कहा की इंडी गठबंधन के नेता उमर अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, लालू यादव, ममता बनर्जी, स्टालिन, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और गांधी परिवार – ये सब परिवारवादी और वंशवादी हैं।
भाजपा एकमात्र पार्टी है जो लोकतंत्र का पालन करती है।
देश का मूड “अबकी बार 400 पार“ का है इस बार मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा में विकास के कार्यों की कोई कमी नहीं आएगी।
भाजपा की प्रदेश सरकार हमारे केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में विकास के कई रिकार्ड बना रही है।

अब हमारे बीच एक नया रिकार्ड भी बन रहा है जो छिंदवाड़ा के अपने स्वाभिमान का रिकार्ड है।
छिंदवाड़ा में आज तक जितने सांसद बने वे बाहर के बने।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव छिंदवाडा को परिवारवाद की बेड़ियों से मुक्त कराने का है।

Next Post

शाम ढलते ही शुरू बारिश, 24 घंटे में 5.4 मिमी. से मौसम में ठंडक

Fri Apr 12 , 2024
उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। गुरूवार शाम के बाद शुक्रवार शाम को भी तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ शहर में बारिश हुई। जिसके बाद मौसम में ठंडक आ गई थी। दिन में उमस भरा माहौल था, जिसकी वजह आसमान में बादल […]

You May Like