17 प्रतिशत तक के नमी वाले धान की खरीद के निर्देश

चडीगढ़, 27 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 17 प्रतिशत तक के नमी वाले धान के एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए और इस संबंध में यदि किसी की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

श्री राणा ने कहा कि राज्य की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीद जारी है व खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, किसानों के हित में रबी फसल 2024-25 हेतु गेहूं के प्रमाणित बीजों पर एक हजार रु प्रति क्विंटल की सब्सिडी दी जा रही है।

 

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचे  

Sun Oct 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज रीवा, 27 अक्टूबर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मध्यप्रदेश शासन के हेलीकाप्टर द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे. मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव भी थीं. रीवा एयरपोर्ट […]

You May Like