यादव ने शतरंज खिलाड़ी एरिगैसी को दी बधायी

भोपाल, 27 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रतिभाशाली युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को लाइव शतरंज रेटिंग में 2800 का आंकड़ा पार करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ यादव ने कहा कि अर्जुन एरिगैसी ने असाधारण प्रतिभा और अभूतपूर्व सफलता से समस्त राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया है। एरिगैसी की सफलता हम सभी के लिए ऐतिहसिक क्षण है। मुख्यमंत्री ने एरिगैसी के उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।

तेलंगाना निवासी 21 वर्षीय अर्जुन एरिगैसी ने विश्वनाथन आनंद के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। वे विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। यह उपलब्धि शतरंज में एक बेहद प्रतिष्ठित उपलब्धि है, जिसे दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ी ही हासिल कर पाते हैं।

Next Post

कोई न्यायालय सबऑर्डिनेट नहीं-धनखड़

Sun Oct 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जयपुर 27 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका को देश का सबसे महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा है कि इसमें सबऑर्डिनेट शब्द की कोई जगह नहीं है और कोई भी न्यायालय सबऑर्डिनेट नहीं है, प्रचलित शब्दों […]

You May Like

मनोरंजन