भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी तहसीलदार से मिले 

नवभारत

बागली/उदय नगर। शासन के निर्देश पर विगत दिनों उदय नगर क्षेत्र के किसानों के नुकसान सर्वे का आकलन किया गया। विश्वस्थ सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में 55 से 60% फसल नुकसानी दर्शी गई है। जबकि हकीकत में किसानों का इससे भी अधिक नुकसान हुआ है। इस संबंध में भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष शिव शंकर गहलोत जिला उपाध्यक्ष भगवान पटेल कैलाश शर्मा शिव गहलोत गणेश रावत भागीरथ गहलोत भगवान सतपुड़ा सहित दर्जन भर से अधिक संघ के सदस्य उदय नगर तहसीलदार गौरव निरंकारी से मिलकर उन्हें बताया कि फसल सर्वे की वास्तविक रिपोर्ट के साथ उदय नगर क्षेत्र से जुड़ी आठ सहकारी समितियां में आगामी फसल के लिए खाद की व्यवस्था समय पर करवाई जाए तथा सिंचाई के लिए विद्युत कटौती पर अंकुश लगाया जाये यह मांग करते हुए कहा कि वर्तमान फसल किसानों की बिगड़ चुकी है लेकिन किसान निराश नहीं है ।वह आने वाली फसल में बेहतर उत्पादन करके देश की प्रगति में सहयोग करेंगे शासन प्रशासन भी खाद आपूर्ति के साथ विद्युत आपूर्ति में उनका सहयोग करें किसानो की बातें तहसीलदार गौरव निरंकारी द्वारा ध्यान से सुनकर आश्वस्त

किया है। कि वह इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा देंगे

Next Post

भारत के वाणिज्यिक निर्यात में सितंबर में 0.49 प्रतिशत की वृद्धि, व्यापार घाटा 20.78 अरब डॉलर

Wed Oct 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के वाणिज्यिक वस्तुओं के निर्यात में सितंबर 2024 में सालाना आधार पर 0.49 प्रतिशत की हल्की वृद्धि हुई और यह 34.58 अरब डॉलर रहा। सितंबर 2023 में […]

You May Like

मनोरंजन