कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया गेर मार्ग का निरीक्षण

इंदौर: शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेरों के मार्ग का कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. कलेक्टर ने गेर मार्ग के निरीक्षण की शुरूआत टोरी कार्नर चौराहे से की और इसके बाद तय गेर मार्गों पर पहुंचे. 19 मार्च को शहर में रंगपंचमी पर परंपरागत गेर निकलेगी. इसको लेकर प्रशासन और अधिकारियों ने गेर मार्ग का जायजा लिया.

कलेक्टर आशीष सिंह और निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने आज गेर मार्ग का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कलेक्टर और निगम आयुक्त ने गेर मार्ग की सड़कों की मरम्मत, बिजली के तारों को ऊंचा करने, गेर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, आकस्मिक चिकित्सा के लिए तय स्थानों पर एम्बुलेंस खड़ी करने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लगने के आदेश अधिकारियों को दिए.

Next Post

इंदौर की 3226 जगहों पर गाइड लाइन में होगी वृद्धि, 20 तक दावे-आपत्ति

Sun Mar 16 , 2025
इंदौर: शहर में इस वर्ष तीन हजार स्थानों पर गाइडलाइन बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है. जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में गाइड लाइन दर वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया. गाइडलाइन दर वृद्धि पर दावे आपत्ति 16 से 20 मार्च तक लगाने समय निर्धारित किया गया है. दर […]

You May Like