भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) छापों के बाद बेहिसाब संपत्ति के कारण चर्चा में आए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके दोनों सहयोगियों चेतन गौर तथा शरद को आज अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। लोकायुक्त पुलिस ने तीनों को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। […]

भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही […]

भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। आधिकारिक […]

भोपाल,04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शास्त्रीय गायक, भारत रत्न, पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री जोशी ने समर्पण और सतत् लगन से भारतीय संगीत परंपरा को समृद्ध कर विश्व में इसका मान […]

भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) मौसम में हुए अचानक बदलाव के चलते मध्यप्रदेश के अधिकतर स्थानों पर फरवरी में ही मार्च का एहसास होने लगा है। हालांकि अगले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश में उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे पारा में गिरावट की संभावना जतायी जा रही […]

भोपाल, 04 फरवरी(वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कैंसर दिवस पर कहा है कि सही जानकारी, उचित समय पर जांच और इलाज से कैंसर जैसी बीमारी को परास्त किया जा सकता है। उत्तम स्वास्थ्य ही खुशहाल जीवन का आधार है। उन्होंने कैंसर दिवस पर जागरूकता फैलाएं-कैंसर को […]

भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल जिले में भिक्षावृत्ति को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 […]