सागर। बुन्देलखण्ड के सागर जिले मे मानसून की सक्रियता से इस वर्ष अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। समय से मानसून के आ जाने से खेतो मे बुआई का कार्य भी शुरू हो गया तो वही तापमान मे भी गिरावट आने से आमजन ने राहत महसूस की है। […]

राघौगढ़। राघौगढ़ नगर में गुरूवार का दिन ऐतिहासिक बन गया जब निर्यापक श्रमण मुनि सुधा सागर का राघौगढ़ की भूमि पर ससंघ भव्य स्वागत हुआ। मुनिश्री के पदार्पण को लेकर नगर में गगनभेदी जयघोष और श्रद्धा की लहर उमड़ पड़ी। धीरपुर मैदान से नगर के मुख्य मार्गों पर निकली ऐतिहासिक […]

टीकमगढ़। जिले की ग्राम पंचायत कुंडेश्वर में राशन वितरण की स्थिति चिंताजनक है। स्थानीय निवासियों को पिछले 15 दिनों से राशन नहीं मिल पाया है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में लोग राशन लेने पहुंचे, लेकिन दुकान बंद थी। ग्रामीणों का कहना है कि वे रोज दुकान तक आते हैं। […]

गुना।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना प्रवास के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए आज दोपहर में नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने नपा अमले के साथ विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नपाध्यक्ष ने […]

भोपाल, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की आत्मा और पहचान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारतीय जनमानस में पुराकाल से रचा-बसा है और इसकी […]

रायसेन, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में अनेक स्थानों तेज बारिश और आंधी के कारण जलभराव की स्थिति बन गयी। इस बीच बीरपुर गांव में कच्चा मकान गिरने से पांच व्यक्ति घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बेगमगंज क्षेत्र के बीरपुर में बीती रात तेज आंधी और […]

भोपाल, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि महाकवि कालिदास का मंदसौर एवं उज्जैन से गहरा एवं भावनात्मक संबंध रहा है। महाकवि कालिदास ने महाकाल और अष्ट-मुखी भगवान पशुपतिनाथ का वर्णन किया है। श्री देवड़ा कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में दो दिवसीय कालिदास प्रसंग आयोजन […]

भोपाल, 26 जून (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए, 27 जून को विश्वकर्मा भवन आईआईटी दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी करेगी सहभागिता करेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारतीय […]

भोपाल, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश सुखवीर सिंह ने आज निर्वाचन सदन भोपाल में राज्य स्टीयरिंग कमेटी ऑन एक्सेसिबल इलेक्शन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाने के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा […]

टीकमगढ़ । आज अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर प्रकृति सेवा संस्थान समिति के तत्वाधान में जिला न्यायालय परिसर के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज चंसोरिया रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष […]