छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की चार टीमों ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। परासिया की पंकज स्वीट्स और सिंगोडी की अपना स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी, कीड़े और मकड़ी जाले मिले। जनस्वास्थ्य को देखते हुए दोनों दुकानों पर खाद्य निर्माण-विक्रय रोकते हुए लाइसेंस निलंबित किए गए।

छिंदवाड़ा। चौरई थाना अंतर्गत ग्राम देवरीकला में गांजे की खेती करते हुए एक आरोपी सुरेश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के खेत से 17 किलो गांजे के पौधे जब्त किए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये आंकी गई है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता […]

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का जुलाई-अगस्त 2025 का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्र की समाप्ति पर इसे सफलतम सत्र बताया और विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्यमंत्री, मंत्रियों तथा समस्त विधायकों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में […]

भोपाल। मप्र राज्य लघु वनोपज संघ की नई महिला प्रबंध संचालक सुमीता राजोरा से बुधवार को कर्मचारी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की.प्रतिनिधिमंडल में अशोक पांडे, घनश्याम कटारे, राजेश कुशवाहा सहित कई सदस्य शामिल थे. प्रांत अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार महिला आईएफएस अधिकारी को एमडी बनाकर सरकार ने […]

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह लाल परेड मैदान पर आयोजित होगा. इसकी तैयारियों की समीक्षा संभागायुक्त संजीव सिंह, कमांडेंट हितेश चौधरी और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की. अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.ट्रैफिक, पार्किंग, बैठने, पेयजल, सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा […]

भोपाल।रॉयल केसरीया-द राजपूत ग्रुप द्वारा पारंपरिक उल्लास के साथ तीज उत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने उत्सव का आनंद लिया। आयोजन में सभी की उपस्थिति आयोजकों का उत्साह बढ़ाने वाली रही।

रायसेन। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रायसेन के गंज बाजार में बुधवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने राखी, मिठाई और अन्य सामान की खरीदारी की, जिससे बाजार गुलजार हो गया। लेकिन भीड़ के कारण बाजार की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। […]

भोपाल।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में रीवा जिले के गोविंदगढ़ स्थित बाघ प्रजनन केन्द्र और कर्नाटक के मंगलुरु स्थित पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क के बीच प्रस्तावित वन्यप्राणी आदान-प्रदान की कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव, वन अशोक बर्णवाल एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शुभरंजन सेन […]

नर्मदापुरम। अठारहवीं सदी तक भारत वर्ष की शिक्षा प्रणाली एक मनोहारी वृक्ष की तरह विशाल और सुंदर थी। अंग्रेजों ने इस वृक्ष को देखा और उसकी जड़ों को काटकर उसे खोखला करके सुखा दिया। उसके बाद उन्होंने मनमानी शिक्षा हम पर थोपी और कई भ्रम समाज में फैलाए। यह बात […]

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल व संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ भाजपा कार्यालय से किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा खरीदकर अभियान की शुरुआत की। खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निर्देश पर […]