भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों का अदम्य साहस और त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
भोपाल एवं मध्य
भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े ने शुक्रवार को जनसंपर्क संचालनालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और देश की उन्नति के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।
भोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल व संगठन महामंत्री हितानंद ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान से मिली आजादी को हमें सहेजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत […]
भोपाल: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अटल बिहारी वाजपेई सुशासन स्थित आवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल रहा।
सागर: स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आज संभागीय मुख्यालय सागर के पीटीसी ग्राउंड में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर संदीप जी.आर. ने प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश के नाम संदेश वाचित किया […]
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त […]
बैतूल। कांग्रेस ने मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गुरुवार शाम को जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां और वोट चोर गद्दी […]
विदिशा। चिड़ोरिया धाम के महंत और ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि पिछले दो-तीन महीने से उन्हें मंदिर में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी भरा लेटर लिखकर डाला जा रहा है। जिसकी शिकायत वह […]
विदिशा। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी ने एडीएम के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि शहर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की पट्टिकाएं लगाई जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से अवगत कराया जा […]
ब्यावरा।भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 16 अगस्त को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें चलित झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी. लुधियाना के कलाकारों द्वारा तैयार की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी. जानकारी के अनुसार कल 16 अगस्त को प्रात: 11 बजे स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर स्थित […]