लंदन, 04 मई (वार्ता) ब्रिटेन में आतंकवादी हमले की योजना बनाने के संदेह में चार ईरानी नागरिकों सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने दी। बयान में कहा गया कि आतंकवाद रोधी पुलिस ने सक्रिय जांच के अंतर्गत आतंकवाद संबंधी अपराधों के संदेह में […]

अदन, 04 मई (वार्ता) यमन के राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद (पीएलसी) ने अहमद अवद बिन मुबारक के इस्तीफे के बाद शनिवार को वित्त मंत्री सलीम सालेह बिन ब्रिक को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। सरकारी समाचार एजेंसी सबा के अनुसार यह निर्णय, बिन मुबारक द्वारा संवैधानिक बाध्यताओं और बाधाओं का […]

यरूशलम, 04 मई (वार्ता) गाजा पट्टी पर शनिवार को हुए इजरायली बमबारी में तीन बच्चों सहित 39 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अल जजीरा ने चिकित्सा सूत्रों के हवाले से दी। प्रसारणकर्ता के अनुसार, इनमें से 11 लोग, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, खान यूनिस में विस्थापित […]

लॉस एंजिल्स, 04 मई (वार्ता) दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक आवासीय क्षेत्र में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। एबीसी नेटवर्क के वेस्ट कोस्ट फ्लैगशिप स्टेशन केएबीसी-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर करीब 1:51 बजे […]

गाजा, 03 मई (वार्ता) इजरायल और हमास के बीच 07 अक्टूबर 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में कम से कम 57 फिलिस्तीनियों की कुपोषण से मौत हुयी है, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। एक फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गाजा स्थित स्वास्थ्य […]

कोलंबो/नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) भारत से मिली खुफिया जानकारी के बाद कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े छह संदिग्धों की आशंका में चेन्नई से आ रही श्रीलंका की एयरलाइंस के फ्लाइट की कोलंबो एयरपोर्ट पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, भारतीय एजेंसियों से मिली खुफिया […]

गाजा, 3 मई (वार्ता) गाजा पट्टी में विस्थापित लोगों के घरों और तंबुओं को निशाना बनाकर आज किए गए इजरायली हमलों में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए। गाजा में नागरिक सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता महमूद बसल ने यहां बताया कि पूर्वी गाजा शहर के शुजाय्या के निकट ‘घट्टास’ […]

इस्लामाबाद, 03 मई (वार्ता) भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को अब्दाली मिसाइल का परीक्षण किया। अब्दाली हथियार प्रणाली, 450 किलोमीटर की रेंज वाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। पाकिस्तान की ओर से यह परीक्षण ऐसे समय किया गया है, जब […]

वाशिंगटन/ कीव, 03 मई (वार्ता) अमेरिका ने यूक्रेन को संभावित 31 करोड़ पांच लाख डॉलर की एफ-16 विमानों के प्रशिक्षण, रखरखाव और संबंधित उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी है। पेंटागन की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने शुक्रवार को यहां इस आशय की घोषणा करते हुए बताया कि अमेरिकी […]

इस्तांबुल, 03 मई (वार्ता) तुर्की के शहर इस्तांबुल में एक मई को हुई अवैध रैलियों में शामिल 418 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 374 को अदालत के आदेश पर रिहा कर दिया गया है। शहर के पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, “इस्तांबुल में गुरुवार […]