मॉस्को, 15 दिसंबर (वार्ता) रूस ने नाटो महासचिव रुट्टे के उस बयान की आलोचना करते हुए इसे “गैरजिम्मेदाराना” बताया है जिसमें उन्होंने गठबंधन के सदस्यों से रूस के साथ व्यापक संघर्ष की तैयारी करने का आग्रह किया था। क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव रविवार को कहा कि नाटो प्रमुख […]

रोम, 15 दिसंबर (वार्ता) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि यूरोप को अब अपना ‘नाटो’ बनाना चाहिए क्योंकि अब अमेरिका की प्राथमिकताएं बदलती जा रही हैं। उन्होंने यहां अपनी पार्टी की वार्षिक अत्रेजू रैली में रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी यूरोप से […]

मेलबर्न, 15 दिसंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में एक मिनी वैन के पेड़ से टकराने से सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्टोरिया पुलिस ने बयान में बताया […]

प्राग 15 दिसंबर (वार्ता) चेक गणराज्य में आंद्रेज बाबिस के नेतृत्व वाली नयी चेक गठबंधन सरकार ने सोमवार को पद की शपथ ली। नयी सरकार ने यूक्रेन को समर्थन देने से दूरी बनाकर एक निश्चित नीतिगत बदलाव और यूरोपीय संघ की प्रमुख पहलों के प्रति संदेहपूर्ण रुख अपनाने का संकेत […]

अम्मान, 15 दिसबंर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंच गये।हवाई अड्डे पर उनका जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी […]

रबत, 15 दिसंबर (वार्ता ) मोरक्को में रविवार को भारी बारिश के बाद अचानक आयी बाढ़ में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अटलांटिक तटीय प्रांत साफी में स्थानीय अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि मरने वालों की […]

हांगकांग, 15 दिसंबर (वार्ता) हांगकांग में चीन विरोधी दंगों को उकसाने, बाहरी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रचने और राजद्रोह से संबंधित सामग्री प्रकाशित करने के आरोपों में जिमी लाई को सोमवार को दोषी पाया गया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के उच्च न्यायालय ने लाई और अब बंद हो चुके […]

मेक्सिको सिटी, 14 दिसंबर (वार्ता) कोलंबिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत एंटीओक्विया में रविवार को एक बस के खड्ड में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह बस कैरिबियन क्षेत्र के पर्यटक शहर टोलू से चली थी […]

अबू धाबी, 15 दिसंबर (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एच.एच. शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, क्षेत्रीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। श्री जयशंकर श्री जायद […]

लॉस एंजिल्स, 15 दिसंबर (वार्ता /स्पुतनिक) हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और अभिनेता रॉब रेनर और उनकी पत्नी, मिशेल सिंगर रेनर, लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। ‘पीपल’ पत्रिका ने कई सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। nलॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने रविवार […]