जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत उडऩा के पास कार की टक्कर से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक समनापुर से बगदरी फॉल घूमने जा रहे थे।पुलिस के […]
जबलपुर एवं महाकौशल
Jabalpur and Mahakaushal
जबलपुर:मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस विवेक रूसिया की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने एकलपीठ की उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया, जिसमें राज्य सरकार को एक दिव्यांग महिला कर्मचारी को टाइपिंग टेस्ट पास नहीं करने बावजूद भी इंक्रीमेंट देने के निर्देश जारी किये थे। युगलपीठ […]
हटा/दमोह: हटा मुख्यालय से महज चार किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पांजी के मुक्तिधाम में टीन शेड की सुविधा नहीं होने के कारण बारिश के बीच तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार करना पड़ा। बारिश के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को शव के अंतिम संस्कार में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। […]
जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बाँध के जल स्तर को नियंत्रित करने बाँध के 13 गेट 1.96 मीटर तक खोले गए है। 3 हजार 802 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते गौरी घाट, नाव घाट, उमाघाट जलमग्न हो गए। ग्वारीघाट नर्मदा मंदिर डूब गया है […]
जबलपुर: जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में जबलपुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सांसद आशीष दुबे लगातार प्रयासरत हैं। जबलपुर से पुणे और अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू कराने को लेकर सांसद आशीष दुबे ने विभिन्न विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों से […]
जबलपुर: संस्कारधानी जबलपुर को बड़ी सौगात मिली है। 10 पीएम ई-बसों के सफल ट्रायल के साथ पीएम बस योजना का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की योजना के तहत जबलपुर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन […]
जबलपुर: शासन के महत्वाकांक्षी ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और शहर के हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डुमना नेचर पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में 5,000 पौधों का वृहद रोपण किया गया। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार और उद्यान टीम के […]
जबलपुर: पनागर वन परिक्षेत्र के भरदा गांव स्थित द्वारिका परिसर कॉलोनी के खाली प्लॉट में करीब 3 से 4 फीट का मगरमच्छ लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए और फिर उन्होंने तत्काल वन अमले को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद रेंजर सौरभ शर्मा ने तत्काल स्टाफ को […]
जबलपुर। जिले में इस वर्ष एक जून से अभी तक 828 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की औसत वर्षा से 188.7 मिलीमीटर कम है। जिले में पिछले वर्ष एक जून से चार सितम्बर तक 1016.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी। […]
जबलपुर। हाईकोर्ट ने ग्राम रोजगार सहायकों के स्थानांतरण से जुड़े मामले में राज्य शासन से विस्तृत जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को शपथ-पत्र दाखिल करने के निर्देश देते हुए ग्राम रोजगार सहायकों के तबादलों की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट करने को कहा […]