नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली का करंट लगने से दो बच्चों की मौत के मामले का मीडिया रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया । आयोग ने इस मामले में मध्य प्रदेश […]

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और यह संविधान के दायरे में रहकर चुनाव कराती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है। श्री कुमार ने बिहार चुनाव की […]

नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (वार्ता) राज्य सभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन राज्य सभा में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मंगलवार को यहां बैठक करेंगे। राज्यसभा सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि राज्यसभा के सभापति का पदभार ग्रहण करने के बाद श्री राधाकृष्णन की राजनीतिक दलों के नेताओं […]

लखनऊ, 6 अक्टूबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी चुनाव में अकेले अपने दम पर सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतरेगी। बिहार में दो चरणों में छह […]

देहरादून/नैनीताल, 06 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खेल विभाग की समीक्षा करते हुए हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्रवाई में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। श्री धामी ने अपने आवास में खेल विभाग की समीक्षा […]

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई पर उच्चतम न्यायालय परिसर में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे संविधान पर हमला करार दिया है। श्रीमती गांधी ने सोमवार को यहां एक वक्तव्य में कहा “भारत के माननीय […]

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय में सोमवार सुबह एक असामान्य घटनाक्रम में वकील की पोशाक पहने एक व्यक्ति ने अदालती कार्यवाही के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर.गवई पर कथित रूप से कोई वस्तु फेंकने की कोशिश की। अदालत कक्ष के अंदर नारे लगाने वाले व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने […]

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एवं द्रमुक नेता वी. सेंथिल बालाजी की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। बालाजी ने अप्रैल 2025 में मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य करने वाले पूर्व आदेश पर स्पष्टीकरण मांगा था। […]

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में 2022-23 के लिए ‘माई भारत -राष्ट्रीय सेवा योजना’ पुरस्कार प्रदान किये। युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 1993-94 में स्थापित यह पुरस्कार, समाज सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले […]

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों – छह और 11 नवंबर को कराया जाएगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी। राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में […]