नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की दो दिवसीय ओमान यात्रा के आखिरी दिन दोनों पक्षों ने आपसी व्यापार और आर्थिक संबंधों की विस्तृत समीक्षा की और दोनों पक्ष भारत-ओमान व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सेपा) के लिए चल रही वार्ता को तेज कर इसे जल्दी […]

मुंबई 28 जनवरी (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाने के उपाय किये जाने की घोषणा से फरवरी की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद बढ़ने से वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी समेत पांच समूह की कंपनियों में हुई […]

नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) डेलाॅयट की अर्थशास्त्री डॉ. रुमकी मजूमदार ने आम बजट की तैयारियों के बीच सरकार से महंगाई को काबू में करने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर व्यय बढ़ाने के अतिरिक्त नौकरियों के सृजन और कौशल विकास पर जोर दिये जाने की अपील की है। सुश्री मजूमदार ने […]

इंदौर, 28 जनवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में घट- बढ़ बताई गई। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2744 डालर व चांदी 3016 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना […]

नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज के तहत आने वाले बिरला ओपस पेंट्स ने दिल्ली में 3 नए स्टोर शुरू कर अपना विस्तार किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि दिल्ली-एनसीआर में कुल 10 फ्रेंचाइज़ी स्टोर्स के साथ बिरला ओपस पेंट्स […]

नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) दक्षिण भारत के क्षेत्रों में सौंदर्य और स्वास्थ्य की पहुंच को नया स्वरूप देने के उद्देश्य से बायईजी के संस्थापकों ने एक ब्यूटी ओमनीचैनल प्लेटफ़ॉर्म ग्लैमजी को लॉन्च किया है। कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि यह प्लेटफ़ॉर्म ऑफलाइन स्टोर्स और एक […]

नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

भोपाल, 28 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जेल के अंदर सुधारात्मक सेवाओं के साथ ही जेल के बाहर भी समाज सुधार के प्रयासों की पहल की जाना चाहिए। श्री पटेल आज यहां राजभवन में गृह, विधि, जेल विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा […]

भोपाल, 28 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व बन्धुत्व की भावना के साथ नई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। जापान ऐतिहासिक रूप में गौतम बुद्ध की परंपरा से जुड़ा है और भारत […]

भोपाल, 28 जनवरी (वार्ता) राज्य शासन द्वारा अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल को मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के संचालक मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री बर्णवाल को आगामी आदेश तक के लिये मनोनीत किया गया है।