नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ भारत की यात्रा पर आए यूरोपीय आयोग के आयुक्तों ने आज यहां द्विपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद हाउस तक हाइड्रोजन ईंधन चालित बस से यात्रा की। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, […]

नयी दिल्ली 28 फरवरी (वार्ता) भारत और यूरोपीय संघ ने भारत में रक्षा क्षेत्र की संयुक्त परियोजनाओं और सह उत्पादन के अवसरों तथा यूरोपीय रक्षा कंपनियों की भागीदारी पर चर्चा की है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यूरोपीय आयोग के रक्षा एवं अंतरिक्ष आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस के साथ शुक्रवार […]

लॉस एंजिल्स, 28 फरवरी (वार्ता) दो बार के ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी न्यू मैक्सिको के सांता फ़े में अपने घर पर मृत पाए गये।अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सांता फ़े काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा, “हम पुष्टि करते हैं कि जीन हैकमैन […]

ट्यूनिस, 28 फरवरी (वार्ता) ट्यूनीशिया के रक्षा मंत्री खालिद शिली ने यहां लीबियाई सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मुहम्मद अली अल-हद्दाद से मुलाकात की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। ट्यूनीशिया के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में यह […]

काठमांडू 28 फरवरी (वार्ता) नेपाल के सिधुपालचौक जिले के भैरवकुडा में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र 27.83 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.97 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की […]

मॉस्को, 28 फरवरी (वार्ता) रूस ने शुक्रवार को सोयुज-2.1ए रॉकेट का उपयोग करके प्रोग्रेस एमएस-30 कार्गो अंतरिक्ष यान को कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह जानकारी रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने दी। वाहक रॉकेट ने कजाकिस्तान के बैकोनूर अंतरिक्ष केंद्र से मॉस्को समयानुसार शुक्रवार सुबह 00:24 बजे (2124 जीएमटी गुरुवार) […]

मुलहेम एन डेर रूर (जर्मनी) 28 फरवरी (वार्ता) भारत की ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो की मिश्रित युगल बैडमिंटन जोड़ी जर्मनी के जोन्स राल्फी जानसेन-थुक फुओंग गुयेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं। वहीं प्रियांशु राजावत राउंड ऑफ 16 में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से हारकर टूर्नामेंट से […]

भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने और स्वास्थ्य मानकों में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए कृत-संकल्पित है। प्रदेश ने ऊर्जा, स्वच्छता, कृषि और सिंचाई जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। श्री […]

भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आज कहा कि यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे के निपटारे के मामले में राज्य सरकार अदालत के दिशानिर्देशों के तहत कार्य कर रही है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इस मामले में जनता को […]

भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के यूनियन कार्बाइड (यूका) कारखाने के रासायनिक कचरे के आज से धार जिले के पीथमपुर में निष्पादन संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने को लेकर कांग्रेस के विरोध पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया […]