भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि होली, रंगपंचमी और ईद के त्यौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल रहे और सौहार्द बना रहे। श्री मकवाणा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में समस्त […]

मुम्बई 11 मार्च (वार्ता) स्मृति मंधाना (53), एलिस पेरी (नाबाद 49) और जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 31) की आतिशी पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुम्बई इंडियंस को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां मुंबई इंडियंस की […]

लखनऊ, 11 मार्च (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के कोच और खिलाड़ियों की राजधानी लखनऊ में आमद शुरू हो गई है। बुधवार से टीम के खिलाड़ी मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के निर्देशन में इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू करेंगे। इसके लिए सभी […]

नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि तमाम विशेषताओं से लैस होने के बावजूद पूर्वोत्तर में मतिभ्रम और विवाद पैदा कर आतंकवाद तथा अलगाववाद खड़ा किया गया जिससे यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से चार दशक पीछे चला गया। श्री शाह ने […]

नयी दिल्ली/श्रीनगर 11 मार्च (वार्ता) गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के दो समूहों मीरवाइज के नेतृत्व वाली अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) और मसरूर अब्बास अंसारी की अध्यक्षता वाली जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (जेकेआईएम) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंधित संगठन घोषित किया। […]

नयी दिल्ली, 11 मार्च (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने म्यांमार के संबंधित अधिकारियों के समक्ष म्यावाड्डी में फंसे कश्मीरी युवक फैजान रसूल सहित अन्य भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठाया है। इस मुद्दे को उठाने वाले जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (जेकेएसए) ने सोमवार को कहा कि विदेश मंत्रालय ने उन्हें सूचित किया है […]

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस आशीष श्रोती की एकलपीठ ने प्रधान आरक्षक को दी गई सजा अनुचित पाते हुए निरस्त कर दी। साथ ही रोकी गई वेतन वृद्धि बहाल करके पेंशन का पुनर्निर्धारण करने के निर्देश दिये है। याचिकाकर्ता अनूपपुर निवासी रवींद्र शुक्ला की ओर से अधिवक्ता नर्मदा प्रसाद चौधरी […]

ग्वालियर। उत्कल एक्सप्रेस से आरपीएफ ने आज 14.09 लाख रुपए के साथ एक यात्री को पकड़ा है। मामला इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है। आरपीएफ ने यह कार्रवाई ट्रेनों में चेकिंग अभियान के दौरान की। आरपीएफ ने कैश के बारे में युवक से पूछताछ कि तो वह कोई […]

*शहर में आए दिन हो रही अघोषित बिजली कटौती* ग्वालियर। अघोषित बिजली कटौती, मनमाने बिजली के बिल, आए दिन बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी, गरीबों के काटे जा रहे विद्युत कनेक्शन और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो […]

बुरहानपुर में हाईवे निर्माण के दौरान हुआ हादसा, 1 के सिर के चीथड़े उड़े   नवभारत न्यूज, बुरहानपुर। बुरहानपुर के उमरदा में मंगलवार दोपहर नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान क्रेन के टायर में हवा भरते समय टायर फट गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो […]