भोपाल:राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मक्का बीज की कालाबाज़ारी, अमानक बीजों की बिक्री और उचित बिल न दिए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पत्र में हरदा जिले के ग्राम भोखेड़ी निवासी केदार सिरोही की […]

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस  पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान का सिंदूर, रक्त चंदन और आंवले का पौधा लगाकर शुभारंभ किया।

जबलपुर: आयुध निर्माण खमरिया के वेस्टलैंड में 1 साल से डेरा जमाए मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया।वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष ने बताया कि करीब 50 किलो वजनी और साढ़े पांच फीट लंबा मगरमच्छ का एक से डेढ़ साल से डेरा था। खतरे की आशंका को देखते हुए […]

मुरैना: आगरा से ग्वालियर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के टेंडर हो चुके हैं। उप्र, राजस्थान से होकर मप्र में आने वाले इस एक्सप्रेस-वे पर केबल-स्टे ब्रिज के रूप में एक सुपर स्ट्रक्चर तैयार होने जा रहा है। यह केबल-स्टेड ब्रिज राजस्थान और मप्र के बीच चंबल नदी पर बनेगा। […]

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह व पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने साईकिल चलाकर दिया संदेश ग्वालियर :सैकड़ो की संख्या में साइकिल पर सवार विभिन्न संस्थाओं के बच्चे, एनसीसी के छात्र-छात्राएं एवं यूथ हॉस्टल्स के सदस्य व पदाधिकारी और साइकिल चलाते हुए उनका नेतृत्व करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं […]

पर्यावरण विशेष अज़हर खान  जबलपुर :मांं नर्मदा आस्था का केन्द्र हैं, सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतीक हैं, निश्चित ही हम सभी की जीवन रेखा है, जिसके बिना जीवन अधूरा है, लेकिन विडंबना ऐसी रही कि वर्षों से पवित्र नर्मदा में गंदे नालों का पानी मिल रहा था जो लोगों की भावनाएं […]

पर्यावरण विशेष विवेक दुबे  जबलपुर: सड़ांध मारता हुआ पानी, चारों तरफ फैला गोबर और नदी में पसरी गंदगी… जी हां ये नजारा नर्मदा नदी की सहायक नदी माने जाने वाली गौर नदी का है जहां पानी के दूषित होने की वजह से क्षेत्र में जलसंकट व्याप्त हो गया है। नतीजा […]

मुंबई, 05 जून (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आशुतोष राणा का कहना है कि चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान जैसे ऐतिहासिक शो के लिये काम करना उनके लिये एक रचनात्मक रूप से समृद्ध अनुभव रहा है। आशुतोष राणा, शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में पृथ्वीराज चौहान के परम मित्र चंद बरदाई […]

मुंबई, 05 जून (वार्ता) भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सिनेमा और सांस्कृतिक सहयोग के एक ऐतिहासिक क्षण में, कम फॉल इन लव -द डीडीएलजे म्यूज़िकल का भव्य प्रीमियर चार जून को प्रतिष्ठित मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में हुआ। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रिय फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले […]

यरूशलम 05 जून (वार्ता) इजरायल ने बुधवार रात गाजा पट्टी के निवासियों को अपनी सुरक्षा के लिए उत्तर की ओर न जाने की तत्काल चेतावनी जारी की। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता अविचाय एड्राई ने सोशल मीडिया एक्स पर गाजा शहर के उत्तर में स्थित बेत लाहिया, जबालिया और […]