नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी देखी गयी। चीनी और खाद्य तेलों के भाव टूट गये जबकि दालों के दामों में घट-बढ़ रही। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत दो […]

जबलपुर। शहर में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह धूप खिलने के बाद मौसम ने यू-टर्न लिया। दिन में आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से काफी राहत मिली। हालांकि दोपहर के समय बादलों की ओट से सूरज की […]

मॉस्को, 27 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) रूस के सरकारी परमाणु निगम रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्सी लिखाचेव ने कहा है कि रोसाटॉम का बुल्गारिया के साथ नयी परियोजनाओं पर बातचीत करना संभव है, लेकिन यह बातचीत सामान्य समझ पर आधारित होनी चाहिए। श्री लिखाचेव ने ‘स्त्राना रोसाटॉम’ समाचार पत्र को […]

तेल अवीव, 27 अप्रैल (वार्ता) हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने सोमवार को इजरायल के साथ सीधी बातचीत की मेज पर बैठने से इनकार करते हुए कहा कि इस तरह का अनुमान लगाने का ‘सवाल ही नहीं पैदा होता’। श्री कासिम ने सशस्त्र प्रतिरोध के प्रति समूह के मजबूत इरादे को […]

प्योंगयांग, 27 अप्रैल (वार्ता) उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जॉन्ग उन ने सोमवार को कहा कि उनका देश रूस की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा हितों की रक्षा से जुड़ी नीतियों का लगातार समर्थन करता रहेगा तथा उसके साथ सैन्य सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। सरकारी समाचार एजेंसी […]

इटारसी। सनखेड़ा स्थित वेयरहाउस पर गेहूं रिजेक्ट होने से नाराज किसानों ने करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सर्वेयर जानबूझकर उनका गेहूं रिजेक्ट कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। किसानों के अनुसार, सरकारी खरीदी केंद्र पर बार-बार […]

माॅस्को, 27 अप्रैल (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को कहा कि वह रूस में उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच विकसित हो रहे संघर्ष पर चर्चा करेंगे, क्योंकि शांति वार्ता में प्रमुख पेचीदा मुद्दे ही सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। […]

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) 25 अप्रैल को व्हाइट हाउस की ओर से पत्रकारों के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान चली गोलियां ‘हत्या’ की एक कोशिश थी या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गिरती साख को बढ़ाने के लिए किया गया एक प्रायोजित प्रयास? इस वार्षिक जलसे में अमेरिकी राष्ट्रपति, प्रथम […]

तेहरान, 27 अप्रैल (वार्ता) ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका के सामने एक नया प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के तहत ईरान ने अपने सबसे विवादास्पद मुद्दे (परमाणु कार्यक्रम) को अस्थायी रूप से ठंडे बस्ते में डालने की बात कही […]

बमाको, 27 अप्रैल (वार्ता) माली के अधिकारियों ने जिहादी लड़ाकों और अलगाववादी विद्रोहियों के हमलों में देश के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की हत्या की पुष्टि की है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि माली के रक्षा मंत्री एक व्यापक हमले में मारे गए। जिहादियों और विद्रोहियों ने कई शहरों […]