पन्ना। पुलिस टीम द्वारा पन्ना-छतरपुर मार्ग पर बक्चुर मनौर के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 95 एटी 2317 को रोका तो वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी में विभिन्न ब्रांड्स की कुल 94 कार्टूनों में 856.44 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, […]

मंडला। नेशनल हाईवे 30 मार्ग में नारायणगंज के ग्राम बाबादेवरी क्षेत्र स्थित चौपाटी के पास एक खड़े डंपर को जबलपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि मंडला से जबलपुर की तरफ एक […]

भोपाल।बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कुलपति के ‘लापता’ होने का आरोप लगाते हुए, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने विश्वविद्यालय परिसर में उनके पोस्टर चिपकाकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है. एनएसयूआई भोपाल के जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए, कुलपति का पता बताने वाले को 1100 […]

जबलपुर। गोसलपुर स्थित अर्नवी वेयर हाउस में 2861.15 क्विन्टल धान कीमती 65 लाख 80 हजार 645 रूपये का गबन हुआ। खाद्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की जिसके बाद गड़बड़झाला उजागर हुआ। इसके बाद गोसलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि सिहोरा अंतर्गत […]

बीना। शहर में मारुति वैन में अचानक आग लग गई। हादसे में ड्राइवर जिंदा जल गया। शव इस हालत में मिला है कि उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। वैन का रजिस्ट्रेशन खुरई तहसील के ग्राम कन्नाखेड़ी निवासी प्रहलाद सिंह पिता बखत सिंह ठाकुर के नाम पर दर्ज है। […]

ग्वालियर। हाईकोर्ट खंडपीठ भवन में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया गया। फूलबाग स्थित मानस भवन में पहले सभा हुई। इसके बाद कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करने से पहले ही उन्हें रोककर […]

सीधी। दुकान के बाहर खड़ी 5 लाख रुपये कीमत के पिकअप वाहन को चोरी की सूचना के 3 घंटे के भीतर ही बहरी पुलिस ने बरामद कर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फरियादी शिवम तिवारी की सूचना पर विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की […]

छतरपुर, 22 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कटारेपुरवा गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के कटारेपुरवा गांव की निवासी अनिता पटेल (38) कल देर रात घर का दरवाजा बंद करते समय […]

कटनी, 22 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित कटनी साउथ सहित प्रदेश के 6 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। […]

नर्मदापुरम, 22 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए। अपार जोश और उल्लास के साथ तिरंगा यात्रा स्थानीय शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारंभ हुई और नर्मदापुरम मार्ग से […]